शिवरतन जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं-सुशील शर्मा


भाटापारा। जिला निर्माण को लेकर भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी राजनीति चमकाने जिला निर्माण की घोषणा नही होने पर भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर अपनी मानसिकता को प्रदर्शित किया है,यही भाजपा की चाल और चरित्र की पहचान है।
सुशील शर्मा ने कहा कि अभी और जिलों का निर्माण होना शेष है हमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पूरा विश्वाश है की भाठापारा को जिला बनाएँगे,हमे धैर्य रख कर अपनी बात रखनी चाहिये,जब राज्य में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही और मुख्यमंत्री रमन सिंह रहे तब शिवरतन शर्मा ने कभी भी विधानसभा में भाठापारा को जिला बनाने की बात नही किये और न ही कभी जिला निर्माण सिमिति के कार्यक्रम में भाठापारा को जिला बनाने की बात कही और नही आज तक एक भी शाशकीय कार्यालय भाठापारा में नही ला पाये,आज इस महामारी काल मे रैली निकाल कर भाठापारा के हितैषी बनने का ढोंग रच रहे है जनता जनार्दन सब देख रही है और समझ रही है,अभी ढाई साल का समय शेष बचा है और हम कांग्रेस जन अपनी बहुत पुरानी माँग को पूरा कराने अतिशीर्घ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा कर इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा समय लेकर करेंगे और भाठापारा की जन भावनाओ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को अवगत करा कर भाठापारा की स्वतंत्र राजस्व जिला बनाने की मांग रखेंगे।
सुशील शर्मा ने जनता जनार्दन से कहा कि हमे अपने मुख्यमंत्री पर पूरा विस्वास है क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है समय का इंतजार करना चाहिये,भाठापारा का विकाश हो हम सभी चाहते है और इसके लिये हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।

Leave a Reply