
भिलाई 3। समीपस्थ ग्राम सोमनी में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में आज कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड के टीके लगाये गए। इस मौके पर लोगों ने स्वयं होकर टीका लगवाने सामने आए और जागरूकता का परिचय दियाल हालांकि उप स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ 130 डोज उपलब्ध थे, लेकिन 120 लोगों को ही टीके लगाए गए। नेटवर्किंग की समस्या के कारण वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने के कारण कुछ लोगों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ा। बहरहाल, केंद्र में डोज की उपलब्धता के अनुसार करीब 90 फीसदी लोगों को टीके लगाए गए। केंद्र में टीका लगवाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हुई। लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग निराश होकर घर लौट गए। हालांकि स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि जैसे ही डोज उपलब्ध होगा स्वास्थ्य केंद्र में फिर से शिविर लगाकर कोरोना वायरस से बचाव के टीके लगाए जाएंगे।

