भाटापारा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा शहर द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीबध्द करने ज्ञापन दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधायक एवं उनके समर्थको द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया।आज के दिन इस प्रकार का कृत्य भर्त्सना योग्य है। 15 साल सत्ता में रहते कभी जिला बनाने प्रयास न कर आज दिखावा करने वाले विधायक का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है।
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से विनोद अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष, सुशील शर्मा प्रदेश सचिव, नरेश चौबे, जिला सचिव, सत्यनारायण जोशी जिला सचिव, सचिंद शर्मा, जिला सयुंक्त महामंत्री, गिरीश परप्यानी एल्डरमैन, प्रशांत गाँधी प्रभारी महामंत्री ।
भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीबध्द करने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
