

जामगांव आर। तहसील सतनामी समाज पाटन द्वारा ब्लॉक स्तरीय मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह का आयोजन जामगांव आर स्थित सतनाम भवन में किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी समाजसेवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने की। विशेष अतिथि सोहन बघेल अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन, श्रीमती बिमला बालाराम कोसरे जनपद सदस्य पाटन, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, रुपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, विधायक प्रतिनिधि राजाराम गहिरवार, राजकुमार ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव आर, व अन्य प्रमुख सामाजिक बन्धु गण अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि- हमारी छत्तीसगढ़ की मातृ शक्ति की पर्याय हमारी छत्तीसगढ़ की बेटी, पहली महिला सांसद मिनीमाता जी हैं, जिन्होने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश विदेश में हमारी छत्तीसगढ़ की पहचान मां मिनीमाता से है, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी अपना अहम भूमिका निभाई हैं। उस समय के तत्कालिक समाज मे व्याप्त सामाजिक बुराइयों, छूआ-छूत, बाल विवाह, गरीबी, दहेज प्रथा समाप्त करने के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ मातृभूमि के इतिहास में उनका नाम सदा युगों युगों तक अमर रहेगा।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- माँ मिनीमाता लोगों की तकलीफ दूर करने और उनको न्याय दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करती थीं।उन्होंने दबे, कुचले, शोषित समाज की आवाज बुलंद की संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को पारित कराने में मिनीमाता ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसे कभी नही भुलाया जा सकता। मानव सेवा में ही उनका जीवन समर्पित रहा हैं जिनको कभी भुलाया नही जा सकता।
इस अवसर पर सुखदास डहरे, मधुसूदन डहरे, पवन डहरे, भक्तु राम गायकवाड़ अध्यक्ष जामगांव आर, शीतल कोठारी, विष्णु चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, गोवर्धन घृत लहरे, पूर्व जनपद सदस्य बाला राम कोसरे, राधेश्याम टण्डन, ईश्वर जोशी, सन्तोषी बाई, इंदिरा कौशिक, खिलावन डहरे, सहित स्थानीय कांग्रेस जनो में ब्लॉक कांग्रेस सचिव विष्णु चन्द्राकर, चतुर साहू सेक्टर प्रभारी, फणीन्द्र चन्द्राकर, युवा कांग्रेस जोन अध्यक्ष कुंदन सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्राकर, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, जामगांव आर महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, ऋषभ चन्द्राकर, युवा कांग्रेस नेता डेविड चंद्राकर, एनएसयूआई छात्र नेता वीरेंद्र रात्रे, हरीश साहू, नेमीचंद यादव, विजय साहू, सहित क्षेत्रीय समाजिक बन्धु, एवं स्थानीय ग्रामवासी गण इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
