0 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा टीएस बाबा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की
मनेंद्रगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बीएड कॉलेज मौहारपारा में आयोजित कर सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र प्रेषित कर विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि हम सब इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं! हमारा पार्टी के रीति नीति पर पूर्ण विश्वास है तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति पूर्ण आस्था है ! लेकिन छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा अपने पद के गुरुर में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पर्याय हम सब के संरक्षक एवं मार्गदर्शक सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव के ऊपर अनर्गल आरोप लगाते हुए उन्हें अपमानित करने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है! पार्टी के प्रोटोकाल के विरुद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी करके पूरे कांग्रेस पार्टी की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है जिससे हम सभी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं तथा टीएस सिंह देव जैसे सहज सरल और आदमी व्यक्तित्व के ऊपर ऐसे झूठे आरोप लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं!ऐसे व्यक्ति को न केवल पार्टी से निष्कासित किया करना चाहिए बल्कि उस पर मानहानि करने पार्टी के मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुकृत्य के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना चाहिए ! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र प्रेषित कर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निकाले जाने की मांग की है ! बैठक में प्रमुख रूप से प्रभा पटेल नगर पालिका अध्यक्ष, राजेश शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर, अभिषेक वर्मा महामंत्री व जेल विजिटर, मोहम्मद यूसुफ इराकी महामंत्री, शुद्धूलाल वर्मा प्रवक्ता, छोटे लाल वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी, गफ्फार अली, मोहम्मद आसिफ अंसारी, अंकुर सिंह, मोहम्मद रहमतुल्लाह, राधे मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह,अतीकुर रहमान, दीपक श्रीवास्तव, जफीर अहमद, शशि चंदेल, खोनेश्वर, संजय यादव, शैलेश यादव, ज्योति मजूमदार, अशोक गुप्ता डब्बू सहित अन्य के कांग्रेस जन उपस्थित रहे !
