0 मुद्दा विहीन हो चुके भाजपाई झूठे व अनर्गल आरोप लगाकर शहर विकास में बन रहे बाधा
मनेंद्रगढ़, (मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि जो भ्रष्टाचार के दलदल में रहे हो वे लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं हास्यास्पद है! अपने बयान में आगे श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथों से चली गई अब दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सत्ता में फिर भाजपा की वापसी होगी ! वही नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम एवं पंचायतों के चुनाव में बुरी तरह मात खा चुकी भाजपा पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो गई है ! 15 सालों तक भ्रष्टाचार की गंगा में डुबकी लगाकर मालामाल हुए भाजपाई अब सत्ता चले जाने से छटपटा रहे हैं जिसके कारण वे विकास में बाधा बनकर झूठा और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं ! मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में पूर्व में भाजपा के भी अध्यक्ष रहे हैं वे अपने कार्यकाल में कौन सी जमीन में कितने माह तक गड्ढा भरवाने में नगरपालिका की जेसीबी का उपयोग किए ये उनसे ज्यादा बेहतर और कोई नहीं जान सकता अपने कार्यकाल में किस तरह से कितने भ्रष्टाचार किए यह भी वही बता सकते हैं! लेकिन सत्ता जब चली गई तो ये दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ने लग गए! श्री वर्मा ने कहा कि नगरपालिका के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जब इतने ही पाक साफ रहे तो दोबारा जनता ने इन्हें क्यों नहीं चुना किनारे क्यों लगा दिया यह भी उनसे ज्यादा और कोई नहीं जान सकता है यहां तक की जो व्यक्ति नगर पालिका का अध्यक्ष रहा हो वह पार्षद का भी चुनाव नहीं जीत पाया और अब मनगढ़ंत दूसरे पर झूठा भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं! भाजपा के पूर्व अध्यक्ष 5 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे इस दौरान उन्हें अच्छी तरह से मालूम हुआ होगा कि पीआईसी व परिषद की बैठक के क्या नियम है ! परिषद की बैठक का सभापति नगर पालिका अध्यक्ष होता है और उसके ही अनुमति से सदन का संचालन व समापन होता है! लेकिन इसमें भागकर जाने की बात कहां से आ गई यह पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए सोची समझी साजिश है ! अगर भाजपाइयों को लग रहा है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार हो रहा है तो जांच क्यों नहीं करवाते उन्हें जांच करवाने से रोका कौन है ! जब कोई प्रेस वार्ता करता है तो मीडिया के सामने अपनी तथ्यात्मक बात रखता है ! लेकिन प्रेस वार्ता में भाजपाइयों ने अपनी मनगढ़ंत व झूठी बात रखकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जो पूरी तरह से निराधार और बेबुनियाद है ! भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया तो सुनी सुनाई बात को ही अपना मुद्दा बनाकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं! कभी शराब को लेकर कभी खाद बीज को लेकर कभी धर्मांतरण को लेकर झूठ का पुलिंदा लेकर धरना प्रदर्शन कर ढोंग रच रहे हैं! जनता के सामने ये पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं ! आने वाले समय में जनता जवाब देगी! जिस तरह से पिछले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में दिया है ! प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश सरकार प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के लिए बेहतर तरीके से काम कर रही है जिसके कारण कांग्रेस सरकार जनता के बीच अपनी लोकप्रियता हासिल कर रही है जिससे घबराकर भाजपाई अपनी जमीन खिसकते देखकर छटपटा रहे हैं और अनर्गल विलाप करते नजर आ रहे हैं!
