भाटापारा। नगर के युवा होनहार बालक योगेश साहू ने एक फिर भाटापारा का नाम रोशन करते हुए जे ई मेंस का कल घोषित हुए परिणाम में 99.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। दसवी की परीक्षा में भी बालक ने पुरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। होनहार बालक का लक्ष्य आईआईटी बाम्बे का है।
झारखण्ड के राज्यपाल श्री रमेश बैस के रायपुर स्थित बंगले में उनके वाहन चालक गयाराम साहू के सुपुत्र योगेश साहू ने पढ़ाई में अपना दबदबा कायम रखते हुए कल घोषित हुए जे इ मेंस के परीक्षा परिणाम में 99.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है जो सम्भवत पुरे जिले में टॉपर रैंक हो सकती है । वर्तमान में कॅरियर पॉइंट बिलासपुर में अध्ययन रत योगेश साहू ने पूर्व में भी कक्षा 10 वी की परीक्षा 98 प्रतिशत अंको से पास कर पुरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वही बारहवी की परीक्षा भी उसने 94 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की थी। बचपन से ही मेघावी रहे योगेश साहू ने जे इ मेंस में मिली सफलता के लिये इसका पूरा श्रेय अपने माता पिता और अपने टीचरो को दिया है।उसने बताया की अपने टीचरो के मार्गदर्शन में लगभग 10 घण्टे पढ़ाई करते थे ,गोंगेश ने कहा की लक्ष्य निर्धारित हो तो पढने में बहुत आनंद आता है और अब उनका पूरा ध्यान 3 अक्टूबर को होने वाले जे ई एडवांस की तैयारी में है ,उनका लक्ष्य आई आई टी बाम्बे है और उसी लक्ष्य के अनसार अपनी आगे की पढ़ाई में जूट गया हूँ।
जे ई मेंस में परचम लहरा कर अपने गृह ग्राम टेहका भाटापारा का नाम रोशन करने वाले योगेश साहू की इस उपलब्धि पर उसको और उसके पिता तथा परिजनो को लगातार बधाई सन्देश मिल रहे है योगेश की इस उपलब्धि पर शहरवासी भी अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे है।
योगेश साहू ने जे ई मेंस में 99.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर भाटापारा का नाम रोशन किया, कहा- लक्ष्य निर्धारित होने पर पढ़ने का मजा ही अलग
