मनेंद्रगढ़। पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते कई वर्षों से क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है.सीमित संसाधनों के बावजूद भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करना चुनौतीपूर्ण है .मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं.
उक्त आशय के उद्गार स्थानीय विश्राम गृह में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे मृत्युंजय चतुर्वेदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने कही. इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी, रामचरित दिवेदी सतीश गुप्ता,
नरेंद्र अरोरा ,विनीत जायसवाल ,रफीक मेमन, रविकांत सिंह राजपूत, शिव यादव, लक्ष्मीकांत जायसवाल, शुद्धू लाल वर्मा, संतोष जैन, प्रशांत तिवारी, कमलाकांत मल्लिक, शिव मिश्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे. सर्वप्रथम राज्य मंत्री गुलाब कमरों समेत उपस्थित सभी पत्रकारों ने श्री चतुर्वेदी को पुष्पगुच्छ देकर उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की .इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ने कहा कि श्री चतुर्वेदी लंबे अरसे से दैनिक समाचार पत्र में कार्य कर रहे हैं ,इसके साथ ही साथ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में कई सराहनीय कार्य किए हैं.वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन ने कहा कि श्री चतुर्वेदी ने अपने पत्रकारिता के दौर में जिस ऊर्जा के साथ कार्य किया है वह
अनुकरणीय है. मुझे विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन में निरंतर यूं ही मिलता रहेगा. मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं.पत्रकार सतीश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार साथियों को एकजुट कर उनके हित में कार्य करने के लिए श्री चतुर्वेदी की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है .मुझे विश्वास है कि हम सभी को उनका मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा .पत्रकार रामचरित द्विवेदी ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को एक साथ लेकर चलना बहुत जिम्मेदारी का कार्य है.लेकिन जिस तरह से श्री चतुर्वेदी ने पत्रकार संगठन में रहते हुए पत्रकारों के हित में कार्य किया है वह प्रशंसनीय है.जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि श्री चतुर्वेदी लंबे अरसे से पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता पूर्वक कार्य कर रहे हैं मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने इस मौके पर कहा कि पत्रकारिता का कार्य काफी दुष्कर कार्य होता है कि मुझे खुशी है कि हमारे क्षेत्र के पत्रकार इस चुनौती को पूरी जिम्मेदारी से निर्माण कर रहे हैं .मुझे खुशी है कि क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार श्री चतुर्वेदी का नाम भी इसी श्रंखला में आता है.इसी तरह अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे.इस मौके पर उपस्थित समस्त जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज इतने वरिष्ठ पत्रकारों व क्षेत्र के जुझारू जनप्रतिनिधि गुलाब कमरो ने मेरी हौसला अफजाई की.मैं इसके लिए सभी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करता हूं.
कार्यक्रम के अंत में श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शुद्धू लाल वर्मा ने श्री चतुर्वेदी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ ही साथ संगठन की दृष्टि से भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है.मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं.श्री वर्मा ने आयोजन में आए सभी पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की.
वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी का जन्मदिन सादगी में मना; राज्य मंत्री गुलाब कमरो ने कहा- सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करना चुनौतीपूर्ण
