

पाटन। आदर्श गौठान पाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के मुख्य आतिथ्य में हरेली तिहार का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में हरेली तिहार के परंपरा अनुसार हल, गैंती, रापा सहित अन्य कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना करने के पश्चात् गायों को लोदी खिलाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने समस्त नगर एवं प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हरेली का पर्व सभी छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों एवं विशेष रूप से खेती किसानी से जुड़े लोगों के कृषि कार्यों के साथ जीवन में हरियाली लाए, खेत-खलिहान हरियर रहें, संपन्न बनें। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश भैय्या ने हरेली तिहार के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर इस त्यौहार की विशेषता को बढ़ाने का काम किए, जिससे सभी ग्रामीणों में उत्साह के साथ हरेली तिहार विगत 2 वर्षों से मनाया जा रहा हैं।
उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। पार्षदगण बलदाऊ भाले, मनीष देवांगन, अशोक ठाकुर, आभाष दुबे, लीलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, कैलाश देवांगन, बिसौहा देवांगन, अमन कश्यप के अलावा कर्मचारीगण नरेंद्र ठाकुर, सौरभ बाजपेयी, थानेशवर वर्मा, बाबूलाल और हरीश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
