मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा में ऑनलाइन अंग्रेजी कविता व गायन से विद्यार्थियों ने समां बांधा

भाटापारा। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा में ऑनलाइन अंग्रेजी कविता व गायन से विद्यार्थियों ने समां बांधा। भाटापारा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में ऑनलाइन अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी छुपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों के लिए कक्षा नर्सरी से दूसरी के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता तथा गायन प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से आठवीं तक के लिए रखी गई थी। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न परिवेश धारण कर, सुंदर हाव भाव के साथ अपने भावों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। किसी ने वायु प्रदूषण से मुक्ति हेतु वृक्षारोपण से शुद्ध वायु का श्रोत होने का संदेश दिया तो किसी ने स्वस्थ रहने के लिए फलों की आवश्यकता के महत्व को समझाया। किसी ने आज के प्रतिद्वंदिता के युग में समय की उपयोगिता के महत्व को समझाया तो किसी ने शिक्षक का हमारे जीवन में कितना बड़ा योगदान है इस पर प्रकाश डाला। गायन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने देश को बचाने के लिए देश भक्ति के महत्व को सुरीले अंदाज में प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से हमारे राज्य की सुंदर और समृद्ध शाली संस्कृति का वृहत वर्णन किया। आध्यात्मिक दर्शन की प्रस्तुति भजन द्वारा की गई ।किसी ने भूले बिसरे गीत को याद किया। किसी विद्यार्थी ने जीवन में मां के महत्व को सुंदर शब्दों की माला में पिरोते हुए सुरीली आवाज दी। इस प्रतियोगिता में लगभग 130 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल को इतने प्रतिभाशाली गुणवान विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ 3 को चुनना अत्यधिक कठिन रहा। चुकिं यह प्रतियोगिता थी इसलिए प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए सर्वश्रेष्ठ विजेता कक्षा नर्सरी से प्रथम स्थान सामर्थ्य शर्मा व द्वितीय स्थान अंश भगत को मिला। कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान धैर्य केसरवानी, द्वितीय स्थान ख्याति शर्मा ,तृतीय स्थान आराधना सतनामी, सांत्वना पुरस्कार महक वर्मा को मिला। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान आरूही दुबे, द्वितीय स्थान समृद्धि शर्मा, तृतीय स्थान माही शर्मा व सांत्वना पुरस्कार अनुकृत गुप्ता को मिला। कक्षा पहली व दूसरी में प्रथम स्थान दिशा साव, द्वितीय स्थान दिव्यांशी साहू, तृतीय स्थान प्रियांशी साहू व सांत्वना पुरस्कार जीविका साहू तथा केशव देवांगन को मिला। कक्षा तीसरी से पांचवी में प्रथम स्थान पलक मिश्रा, द्वितीय स्थान सांची वर्मा व तृतीय स्थान जिज्ञासा ध्रुव को मिला। कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान डॉली मिश्रा, द्वितीय स्थान माजिद कुरैशी, तृतीय स्थान आर्यन मिश्रा व सांत्वना पुरस्कार प्रतिक्षा जाधव को मिला। शाला परिवार ने सभी प्रतिभागियों को सुंदर प्रस्तुति एवं उनके परिश्रम के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के कारण विजयी घोषित विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply