जिला पंचायत सभापति कविता कमलेश देवांगन ने बोडतरा, जरौद और टिकुलिया के स्कूल को दिया कंप्यूटर

भाटापारा। जिला पंचायत सभापति कविता कमलेश देवांगन के द्वारा अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत ग्राम बोडतरा ग्राम जरौद ग्राम टिकुलिया के स्कूल को कंप्यूटर वितरण किया गया । जिला पंचायत सभापति कविता कविता देवांगन ने या राशि 15 वे वित्त आयोग से प्रदान की है ।कंप्यूटर मिलने से स्कूल के सभी शिक्षक व छात्रो में बहुत उत्साह है इसके लिए सभी स्कूल के प्रिंसिपल और समिति के सदस्य स्कूल के सभी छात्र सहित ग्राम वाशियो ने आभार व्यक्त किया । इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति कविता कमलेश देवांगन ने कहां की स्कूल के बच्चे को कंप्यूटर का ज्ञान हो और वे आधुनिक युग के साथ कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर सके । आज के समय में बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है ।साथ ही जिला पंचायत सभापति के द्वारा स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। सभापति कविता कमलेश देवांगन ने सभी शिक्षकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने को कहा साथ ही बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply