आजादी के अमृत महोत्सव पर आकाशवाणी समाचार शुरू कर रहा है प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम

रायपुर। देश की स्वतंत्रता के पचहत्तर वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी, रायपुर द्वारा छह अगस्त शुक्रवार से एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुई घटनाओं, राज्य के        स्वाधीनता सेनानियों और समाज सुधारकों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को छत्तीसगढ़ी और हिन्दी प्रादेशिक समाचार बुलेटिनों में पूछा जाएगा। श्रोताओं को ई-मेल अथवा एसएमएस के जरिये जवाब देने होंगे। ये जवाब ई-मेल आईडी – ‘‘raipursawal@gmail.com’’ पर अथवा फोन नंबर – 94242-08182 पर एसएमएस के जरिये भेजे जा सकते हैं। जिस श्रोता का सबसे पहले सही जवाब प्राप्त होगा, उसे विजेता माना जाएगा और उसके नाम की घोषणा आगामी समाचार बुलेटिन में की जाएगी। साथ ही उसे प्रादेशिक समाचार एकांश की ओर से डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के तहत हर शुक्रवार को प्रश्न पूछे जाएंगे।

Leave a Reply