निः शुल्क आरडेन्सी स्पोर्ट्स क्लब के जिम का विधायक ने किया शुभारंभ

0 खेल को बढ़ाने आरडेन्सी स्पोर्ट्स क्लब को विधायक शिवरतन ने दी जीम सामग्री

भाटापारा। बच्चो के खेल संबधित सर्वांगीड़ विकास के लिए नगर के नाका न 1 यज्ञ स्थल में स्थित निः शुल्क आरडेन्सी स्पोर्ट्स क्लब का संचालन भारतीय जुडो महासंघ के प्रशिक्षित ब्लैक बेल्ट कोचों तथा एथेलेटिक्स के स्टेट टेक्निकल अफिसिलयल परिचय मिश्रा, विवेक ठाकुर दीपक कन्नौजे के द्वारा किया जा रहा है जिसमे लगभग 144 खिलाड़ियों को जुडो सहित कुश्ती,कुराश,काजक कुराश,एथेलेटिक्स, मलखम्ब अन्य खेलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा।क्लब के सेवा भाव से प्रभावित होकर क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा के द्वारा जिम सामग्री प्रदान किया गया जिसका मंगलवार को फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा उनके द्वारा जरूरतमंद बच्चो को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने आश्वस्त किया । तकनीकी संचालक परिचय मिश्रा ने बताया आरडेन्सी स्पोर्ट्स द्वारा आने वाले 13 अगस्त नागपंचमी के अवसर पर भाटापारा स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आरडेन्सी दंगल का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे भाटापारा के कोई भी खिलाड़ी प्रतिभागी बन सकते है उक्त अवसर पर क्लब के संरक्षक संतोष पांडेय,संतोष पांडेय,अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,उपाध्यक्ष प्रशांत वर्मा ,कोमल शर्मा ,सतीश सोनी ,सचिव विवेक ठाकुर,तकनीकी संचालक परिचय मिश्रा सहसचिव दीपक कन्नौजे, कोषाध्यक्ष श्रेणिक गोलछा सदस्य मन्नू बाठिया ,पुष्पा राठौर व डॉ मेघराज साहू एवम क्लब के खिलाड़ी भूपेंद्र साहू कुलवंत मांडे राजीव मिर्झा कृष्णकांत कुर्रे साहिल कुर्रे कुणाल वर्मा हिमांशु वर्मा तेजस्वनी राठौर स्वाति बंसोड़ लक्की पंजवानी आलोक देवांगन महेंद्र भारद्वाज शुभम चतुर्वेदी युवराज कोसले आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply