खाद की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 6 को धरना-प्रदर्शन

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संग़ठन प्रभारी चन्द्रशेखर शुक्ला और दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देशानुसार 6 अगस्त को केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में उत्पन्न खाद-बीज की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के पदाधिकारियों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किया जायेगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के किसानों को तत्काल राहत पहुँचाये जाने के साथ ही खाद की निरंतर आपूर्ति कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ब्लॉक मुख्यालय जामगांव आर के सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि स्थानीय जामगांव आर कांग्रेस अंतर्गत आने वाले कांग्रेस संग़ठन के सभी मोर्चा संग़ठन- प्रकोष्ठ विभाग, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य गण, त्रि स्तरीय पंचायत के निर्वाचित कांग्रेस परिवार के जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, तथा सभी गांवों के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ग्रामीण बूथ कमेटियों में कार्य करने वाले कांग्रेसजन, एनएसयूआई के साथी, युवा कांग्रेस के साथी, अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करके केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ हो रहे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनायें।

Leave a Reply