मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने पाटन क्षेत्र के गौठानों का किया निरीक्षण,कहा- योजना का उद्देश्य गौपालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा और दुर्ग जिले के संगठन प्रभारी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने गुरुवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र के रानीतराई जामगांव आर- के समीपस्थ ग्राम केसरा व ग्राम पौहा के गौठानों का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से उनका कुशलक्षेप जाना। उनके साथ दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे भी थे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों तथा गौठान समिति के सदस्यों ने मिलकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के शीर्षस्थ नेताओं का जोरदार स्वागत किया। गौठान निरीक्षण के दौरान जिला एवम पाटन विधानसभा के प्रशासनिक अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बतलाया कि छत्तीसगढ़ में गौपालन को आर्थिक रूप से लाभदायी बनाने और खुले में पशु चराने की प्रथा रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने नई योजना पेश की है। राज्य सरकार ने सड़कों और शहरों को आवारा पशुओं से बचाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गौपालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और उसके माध्यम से पशु पालकों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष तथा दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गिरीश देवांगन ने ग्रामीणों से चर्चा कर कहा कि मुख्यमंत्री और आपके विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक भूपेश भैया के द्वारा पिछले ढाई साल में लगातार छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने चारों चिन्हारियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। साथ ही इन गौठान को भूपेश सरकार ग्रामीणजनो के लिए आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण भी महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से शुरू किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि- गोबर प्रबंधन की दिशा में प्रयास करने वाली छत्तीसगढ़ देश की पहली सरकार है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र के जन प्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने गौठान के निर्माण, रख रखाव, समिति के बारे में, पशुओं को सुरक्षित रखने, उनकी चारे की व्यवस्था, गौठान समिति के सदस्यों से परिचय करवाया। साथ ही नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी गौठान से हो रहे ग्रामीणजनो को लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मान मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता जनपद सभापति रमन टिकरिहा, कांग्रेस नेता जनपद सभापति दिनेश साहू, सभापति जनपद पंचायत पाटन कांग्रेस नेता रूपचंद साहू, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, तरुण बिजोर विधायक प्रतिनिधि, कौशल चन्द्राकर महामंत्री, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, उमाकांत चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, विष्णु चन्द्राकर सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, प्रशांत शुक्ला अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन, पौहा गौठान समिति अध्यक्ष महेश चन्द्राकर, गीतू चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्योधन चन्द्राकर, चेतन चन्द्राकर, किशुन चन्द्राकर सेक्टर प्रभारी गजानंद सिन्हा, चतुर साहू सेक्टर प्रभारी, किशोर चन्द्राकर सेक्टर प्रभारी, भेष आठे सेक्टर प्रभारी, युवा नेता भूपेंद्र छोटू बघेल, आदित्य चन्द्राकर, सौरभ चन्द्राकर, फनील चन्द्राकर, उत्तम साहू, शिव साहू, सोहन जोशी, रोशन चन्द्राकर, श्रवण ठाकुर सरपंच ग्राम पौहा, दिनेश चन्द्राकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चन्द्राकर, आयुष टिकरिहा अध्यक्ष एनएसयूआई पाटन विधानसभा, एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, उमाशंकर निर्मलकर, डिकेश साहू, सौरभ वर्मा महासचिव एनएसयूआई, युवा नेता डेविड चन्द्राकर,राजा चन्द्राकर ऋषभ चन्द्राकर एनएसयूआई उपाध्यक्ष, दुष्यंत साहू, युवा नेता चिराग चन्द्राकर, पोषण साहू महाविद्यालय प्रभारी जामगांव आर, कमलेश साहू, दिलेश्वर साहू, पंकज साहू, पूर्व सरपंच ईश्वर निषाद, तेजराम निषाद, कनक सोनी, नरेश सिन्हा, लक्की सिन्हा, संतु सिन्हा, सरपंच भागवत सिन्हा, विजय साहू, नेमचंद यादव, वीरेंद्र रात्रे, मनोज चन्द्राकर, देव प्रकाश साहू, मोरजध्वज साहू, रोशन चन्द्राकर, रवि चन्द्राकर, हरि चन्द्राकर, छन्नू चन्द्राकर, कृषणा चन्द्राकर, प्रीतम साहू, रंजीत मॉर्कण्डेय, शिव चन्द्राकर, सहित प्रशांत शर्मा डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, पाटन जनपद सीईओ मनीष साहू, पाटन तहसील के नयाब तहसीलदार, ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी व समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के, जनप्रतिनिधि गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के कांग्रेस कार्यकर्ता गण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, व स्थानीय, जोन, सेक्टर, बूथ, प्रभारी, सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता गण, स्थानीय गौठान अध्यक्ष व ग्राम समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, गौठान में काम करने वाली समिति के सदस्य गण, स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply