अखंड राम नाम सप्ताह का 83 वाँ समारोह इस साल 24 अगस्त से 31 अगस्त मनाया जाएगा

भाटापारा। श्री अखंड राम नाम सप्ताह समारोह के आयोजन को लेकर रविवार शाम रामनाम सप्ताह मंडप में समिति की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य शामिल हुए। चर्चा में इस वर्ष 83 वाँ समारोह 24 अगस्त से 31 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक मनाए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार की कोरोना गाइडलाइन के तहत आयोजन करने का निर्णय भी हुआ। गत वर्ष 12 पंडितों से 24 घंटे श्री राम नाम का संकीर्तन कर बहुत ही साधारण तरीके से इस परंपरा को जारी रखा गया था किंतु इस बार यह निर्णय लिया गया है कि जिन वार्डो की टोलियां 2, 2 घंटे आकर भजन करती रही है उन्हीं से ही इस वर्ष संकीर्तन कराए जाए। बैठक में इस समारोह को शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही मनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में समिति के संयोजक अनिल चांडक, विधायक शिवरतन शर्मा, माहेश्वरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन मूंदड़ा, मोहन केसरवानी, नरेंद्र भूषनिया, नंदू अग्रवाल नरेश चौबे तोरण दास साहू अशोक तिवारी आनंद शर्मा , दयालदास गोविंदानी , दीपकमल हेमंत मल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शोभा यात्रा के लिए कलेक्टर से मांगेंगे अनुमति
श्री अखंड राम नाम सप्ताह समारोह का आयोजन 24 से 31 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक होगा 30 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा उसके पश्चात 31 अगस्त को सुबह 6:00 बजे श्री राम धुन का समापन होगा और उसके पश्चात शोभायात्रा निकाली जाती है किंतु करो ना संक्रमण के चलते इस वर्ष शोभा यात्रा निकाले जाने के लिए कलेक्टर को आवेदन देकर उनसे अनुमति लिए जाने का निर्णय लिया गया है अनुमति के मिलने के बाद ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी तय हुआ कि लगभग 15 दिनों के बाद एक बैठक और इस संबंध में परिस्थितियों को ध्यान में रखकर की जाएगी।
12 भजन मंडलिया करती है 24 घंटे के कीर्तन
नगर के विभिन्न वार्डों की 12 भजन मंडलीय 2, 2 घंटे तक लगातार सात दिनों तक चौबीसों घंटे संकीर्तन करती है जिसमें जय रघुपति राघव राजा राम जय पतित पावन सीताराम का संकीर्तन होता है।

Leave a Reply