भाटापारा। क्षेत्र में सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश के बाद भाटापारा सोहेला मार्ग पर पड़ने वाला डिग्गी नाला बंद हो गया है ग्राम चमारी के पास की पुलिया भी बंद हो चुकी इन दोनों स्थानों पर एहतियात के तौर पर ग्रामीण थाने की पुलिस नजर रखे हुए हैं क्योंकि भाटापारा सुहेला मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है इसलिए यहां पर प्रशासन अधिक सतर्क है ग्रामीण थाने के प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नालों के ऊपर से पानी बह रहा है इसलिए वहां पर जवानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी के लिए रखा गया है। लोगों ने चुवेला मार्ग पर पड़ने वाले डिग्गी नाले को ऊंचा करने की मांग एक बार पुनः दोहराई है हर बार बारिश के समय या मार्ग बंद हो जाता है और लोगों को आने जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है
लगातार बारिश से भाटापारा के डिग्गी नाला बंद
