खाद की कमी के लिए भाजपा का आंदोलन एक नौटंकी: महेश्वरी

भाटापारा। ग्राम सिंगारपुर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण भाटापारा की बैठक में सुनील महेश्वरी ने क्षेत्र में नेताओं की जगह कार्यकर्ताओं को महत्व दिए जाने की बात कही। भाटापारा ग्रामीण इस विधानसभा में कांग्रेस का आधार स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि भाटापारा विधानसभा में खाद की कमी के लिए भाजपा द्वारा किया जा रहा आंदोलन एक नौटंकी है ,केंद्र के द्वारा ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जा रही है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा की जितने नेता और कार्यकर्ता भाटापारा विधानसभा मै पूरे पांच साल सक्रियता के साथ दिखते हैं ।उतने पूरे जिले के किसी भी विधानसभा में नहीं दिखते। फिर भी क्या कारण है कि भाटापारा विधानसभा में कांग्रेस नहीं जीत पाई। उन्होंने भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा को पराजित करने के लिए अभी से बूथ स्तर पर रणनीति बनाने की जवाबदारी जमीनी कार्यकर्ताओं तथा संगठन पदाधिकारियों को दी। ठाकुर ने आगे कहा की भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश यदु, पूर्व विधायक चैतराम साहू, कर्मकार मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, प्रदेश सचिव सुशील शर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ,जनपद अध्यक्ष संगीता साहू ,जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु ,ब्लॉक कांग्रेश के प्रभारी द्वय अविनाश मिश्रा- सुनीता यादव ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु, जिला कांग्रेस महामंत्री भरत वर्मा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया । उन्होंने बूथ ,जोन ,सेक्टर स्तर पर गठन हेतु अपनी राय भी व्यक्त की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सम्मान कराया तथा आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केतुमान साहू ,सुरेंद्र यदु ,इंद्र साव , दीपक वर्मा ,गोपाल साहू लक्ष्मी पांडे ,परमेश्वर वर्मा ,मीना वर्मा, रमाशंकर पटेल, के के नायक ,नरेश ध्रुव, सुरेंद्र वैष्णव,पूनम ठाकुर, नरसिंग नेताम,लकेशवर वैष्णव आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply