सिंहदेव-बृहस्पत विवाद का पटाक्षेप, बृहस्पत ने सदन में जताया खेद

रायपुर। आखिरकार विधायक बृहस्पत सिंह के सदन में खेद जताने के बाद अवरोध समाप्त हो गया। मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर हंगामा मचने के बाद आखिरकार रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने सदन में मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए बयान पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने भावावेश में मीडिया में कथन जारी किया था। उन्होंने कहा कि मेरे कथन से किसी को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ।

वहीं सत्ता पक्ष की ओर से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए गए आरोप सही नहीं है। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह असत्य है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पत सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने भावावेश में कहे गए कथन को वापस ले लिया है। गृहमंत्री ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मैं टीएस सिंहदेव से भी बात करूँगा, वो सदन में आएंगे।

उन्होंने कहा कि ये सदन राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। सदन में बाक़ी मुद्दों पर भी चर्चा ज़रूरी है। आसंदी ने इस समस्या को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई उसकी मैं प्रशंसा करता हूं। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिन कारणों से जैसी भी परिस्थिति बनी उन कारणों पर अब मैं नहीं जाना चाहता। सदन की उच्च परम्परा बनी रहे

Leave a Reply