रायपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन आज टीएस सिंहदेव औैर बृहस्पति सिंह का मुद्दा फिर छाया रहा। प्रश्नकाल के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जवाब के बाद टीएस सिंहदेव यह कह कर सदन छोड़कर चले गए जब तक इस मसले पर सरकार का जवाब नहीं आ जाता वे सदन में नहीं आएंगे।
हालांकि इससे पहले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब के रूप में वही घटनाक्रम दौहराया जिसे विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलोगार्र्ड ने अपनी एफआर्ईआर में दर्ज कराया था। गृहमंत्री के मुताबिक किसी विधायक पर कोई हमला नहीं हुआ है बल्कि उसके फॉलोगार्ड के साथ कुछ लोगों का विवाद हुआ जिसकी रिपोर्ट पर सभी की गिरफ्तारी हो गई।
