मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में ऑनलाइन हिंदी कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

भाटापारा। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल मैं ऑनलाइन हिंदी कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी कविता प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से दूसरी वह भाषण प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से आठवीं तक के लिए रखी गई थी। हिंदी कविता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आज के परिवेश के बारे में जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने आज के प्रदूषित वातावरण में “वृक्ष के महत्व” को भावपूर्ण कविता के माध्यम से पाठ किया। रिश्तो के महत्व को दर्शाने हेतु “नानी मां” पर सुंदर काव्य पाठ किया। पशु प्रेम से संबंधित कविता व आज के मौसम के मिजाज को देखते हुए वर्षा ऋतु आदि विषयों पर सुंदर काव्य पाठ विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के भाषण का विषय था “बिना स्कूल मेरा जीवन” जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों के जीवन में विद्यालय के महत्व को समझाना था। जो कि आज ऑनलाइन कक्षा के परिपेक्ष में अत्यंत सारगर्भित तरीके से विद्यार्थियों द्वारा भाषण के रूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ही विद्यार्थी प्रेम सौहार्द त्याग खेलकूद और अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपना सर्वांगीण विकास करते हैं। आज घर में विद्यार्थी कुंठा अकेलेपन और नीरज जीवन की अनुभूति कर रहे हैं। कक्षा छठवीं से आठवीं तक का विषय “कोरोना टीका करण का महत्व” था। जिसमें विद्यार्थियों ने वर्तमान समय में फैली वायरस का एकमात्र इलाज टीकाकरण ही है के महत्व को बताया। इससे पता चलता है कि टीके के लिए भी बच्चे भी जागरूक हो गए हैं। कोविड-19 की रक्षा एकमात्र टीकाकरण से ही हो सकती है यह संदेश अपने सारगर्भित भाषण के द्वारा जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 104 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रथम स्थान अंश भगत, दिव्तीय स्थान सामर्थ्य शर्मा तथा तृतीय स्थान आर्वी सिंह क्षत्रिय, कक्षा एलकेजी से प्रथम स्थान सार्थक सोनी, द्वितीय स्थान धैर्य केशरवानी तथा तृतीय स्थान आराधना सतनामी, कक्षा यूकेजी से प्रथम स्थान हर्ष समीर साहू, द्वितीय स्थान लक्ष्य साहू तथा तृतीय स्थान आरोही दुबे, कक्षा पहली व दूसरी से प्रथम स्थान देविका शर्मा, द्वितीय स्थान रितिका गुप्ता तथा तृतीय स्थान सोनाक्षी यादव, कक्षा तीसरी से पांचवी में प्रथम स्थान सोनाली माईती, द्वितीय स्थान पूर्व राठी व तृतीय स्थान जानवी यादव, कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान एकलव्य भारती, द्वितीय स्थान नीलम बंजारे व तृतीय स्थान तेजेश्वर प्रसाद साहू को मिला।
सभी विद्यार्थियों की रुचि पूर्ण, भावपूर्ण, तर्कपूर्ण व्यक्तियों को विद्यालय के परिवार ने सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply