भाटापारा। छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने धरना दिया। इसी कड़ी में भाटापारा विधानसभा में पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल पहुंचे,, किसान मोर्चा के नेतृत्व में भाटापारा विधानसभा के जिले, मंडल व भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष के नेताओं ने सड़क पर सरकार को किसानों के मुद्दों पर घेरा। दूसरी तरफ भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा किया।
भाटापारा पहुचे मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है और कांग्रेस सरकार ऑनलाइन पोर्टल में गलत जानकारी देकर किसानों के नाम से खाद बेचकर भ्रष्टाचार कर रही है। अब होगा न्याय का नारा लगाने वाले,किसानों के साथ अन्याय कर रहें हैं। आज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक किसान शासन की कुनीति से परेशान है,अपने अधिकार के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहें है लेकिन उनकी चीख-पुकार सरकार तक नहीं पहुँच रही।
अवधेश चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में पूर्ण रूप से विफल है, न ही किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा माफ हुआ है और न ही किसानों का धान खरीदी का एक मुश्त 2500 रू. प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया है और बिजली हाफ करने की बात कहे तो बल्कि प्रदेश में पूरी तरह बिजली साफ हो गई है। किसानों का न पर्याप्त खाद मिल रहा है और न ही खाद्य का भण्डारण है। जब से कांग्रेस की सरकार आयी है तब से किसान अपने अधिकार के लिए आंदोलन ,धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की सरकार को जगाने का काम कर रही है। आज भाटापारा में इतनी बड़ी संख्या में अगर आप पूरे भाटापारा विधानसभा के किसान आये है तो ये साफ जाहिर हो रहा है कि कैसे आप इस कांग्रेस सरकार से प्रताड़ित है..आप ने अपने मत का सही प्रयोग किया है इसलिए आप के क्षेत्र से आपने भाजपा को विजय श्री दिला कर ऐसे दबंग विधायक शिवरतन शर्मा को भाटापारा से चुन कर भेज है जो आज आपकी आवाज को विधानसभा में पूरे दम के साथ पहुचा रहे है और आपकी लड़ाई वो वहा सदन में लड़ रहे है…
उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी,वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय, पुर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो द्वय अश्वनी शर्मा,आंनद यादव,जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु, जिला मंत्री महाबल बघेल,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह चौहान,आशिष जायसवाल वि. प्रतिनिधि, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल,मोहन बांधे,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मार्कण्डेय,उमा शंकर वर्मा,परस देवांगन, डब्लू ठाकुर,केजू राम बघेल,सूर्यकांत ताम्रकार,गोपाल देवांगन,योगेश अंनत, धनी राम साहू,देवक साहू, मथुरा यदु, मालिक राम साहू, पवन वर्मा,आशिष पुरोहित, गोलू देवांगन, आशिष टोडर, सतीश सोनी, नीरा साहू, सूर्यकाती योगी, चंद्रकला सहाय, राहुल ठाकुर, आरिफ खान, सलीम खान, प्यारे रजक, राम साहू, चंद्र प्रकाश साहू, सुरेश मिश्रा, नारायण साहू, हारून, गोवर्धन डहरिया, धन्नू यादव, गोपी ध्रुव, पिंटू लहरे, अविनाश शर्मा, शुभम राजपूत, छोटू यादव, टैबू देवांगन, अजित निषाद, नंदकिशोर अग्रवाल, राजा कामनानी, धनेश मंधान, प्रकास दुलानी, टिक्की वर्मा, विजय वर्मा, लष्मीकांत टंडन, सतीश साहू, रवि वर्मा, मनीष मिश्रा, संजय ठाकुर,विजय यादव, देवेन्द्र साहू, गोलू अवस्थी, धीरज जैन, हर्ष तिवारी, रितेश श्रीवास्तव, गोविंद वर्मा, आत्मानन्द साहू, युगल साहू, पवन साहू, सहित बड़ी संख्या में पूरे विधानसभा के चारो मंडल से कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान जन उपास्थि थे पूरे कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष मंनिदर सिंह गुम्बर ने किया…
भाटापारा विस में भाजपा का धरना:पूर्व विधायक अवधेश चंदेल बोले- किसानों का खाद बेचकर सरकार भ्रष्टाचार कर रही
