जिला अस्पताल बलौदाबाजार का नामकरण डा शैलेंद्र साहू के नाम रखने की मांग, सौपा ज्ञापन

भाटापारा। जिला अस्पताल बलौदाबाजार का नामकरण डा शैलेंद्र साहू के नाम रखने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया ।
साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिये गये ज्ञापन मे कहा गया है कि कोरोना काल मे डा शैलेन्द्र साहू ने अनगिनत मरीजों की देखभाल के साथ उनकी जान बचाने मे दिन रात बडी तन्मयता और जवाब देही के साथ समर्पित भाव से अपना चिकित्सकीय धर्म का निर्वहन किया। उनके द्वारा कई मरीजो को जीवन दान दिया गया,किन्तु वे स्वयं इस महामारी के शिकार होकर काल कवलित हुए । उनके अंतिम यात्रा मे सैकड़ो मरीज के परिवार,नगरवासी एवं गणमान्य नागरिको द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों का यशोगान उनकी
लोकप्रियता के साक्षी है ।
जनमानस की भावना को दृष्टिगत रखते हुए डा शैलेन्द्र साहू द्वारा कोरोना काल मे दिये उस अप्रतिम योगदान को चिरस्थायी बनाये रखने उनके नाम पर जिला अस्पताल बलौदाबाजार का नामकरण कर उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कि जाय ।
साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल मे छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष इन्द्र साव, तहसील साहू संघ संरक्षक दीनदयाल साहू,जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश साहू, प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष बीरबल साहू, मोपर परिक्षेत्र संरक्षक रामकुमार साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केतुमान साहू, जिला कांग्रेस सचिव डा गोपाल साहू,अधिवक्ता हेमंत साहू, सुरेन्द्र साहू आदि मुख्य है ।

Leave a Reply