दंतेवाड़ा में 05 इनामी सहित 27 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण:

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में आज पांच इनामी सहित सत्ताईस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सामने एक-एक लाख रूपये के तीन इनामी सहित पच्चीस माओवादियों ने कुआंकोंडा थाने में आत्मसमर्पण किया।
वहीं, इसी जिले में दो लाख रूपये के इनामी माओवादी दंपत्ति ने भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सामने आत्मसमर्पण किया है। ये माओवादी दंपत्ति ग्यारह जवानों की हत्या में शामिल बताए जाते हैं।

Leave a Reply