बिलासपुर। प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में आज हुए त्रिकोणीय मुकाबले में मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए वहीं सचिव के पद पर विजयी हुए। कुल 450 सदस्यों में से 418 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के कुल 6 पदों के लिए आज मतदान सुबह करीब साढ़े दस बजे से तीन बजे दोपहर तक चला। उसके एक घंटे बाद 4 बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। इस बार चुनाव मे प्रमुख तीन पैनलों विकास, विश्वास व आशीर्वाद के प्रत्याशी मैदान में थे जिससे सभी पदों पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी रही। आज सबसे पहले मतों की गिनती में कार्यकारिणी पद की गिनती की गई जिसमें विकास पैनल की ऋतु साहू को 166 आशीर्वाद पैनल के नीरज शर्मा को 156 व विश्वास पैनल के काजल किरण को 84 वोट मिले। उसके बाद सह सचिव पद पर आशीर्वाद पैनल के भूपेश ओझा को 227 विकास पैनल के अशोक व्यास को 140 व विश्वास पैनल के अप्पू नवरंग को 42 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विकास पैनल के जितेंद्र सिंह को 239 विश्वास पैनल की मधु शर्मा को 56 व आशीर्वाद पैनल के देवदत्त तिवारी को 114 वोट मिले। सचिव पद पर आशीर्वाद पैनल के इरशाद अली को 203 विश्वास पैनल के रवि शुक्ला को 69 व विकास पैनल के मदन सिंह को 135 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए आशीर्वाद पैनल के अमित मिश्रा को 151 विकास पैनल के विनीत चौहान को 191 तथा विश्वास पैनल के विनय मिश्रा को 52 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए आशीर्वाद पैनल के मनीष शर्मा को 140 विकास पैनल के वीरेंद्र गहवेई को 191 व विश्वास पैनल के शैलेंद्र पांडेय को 72 वोट मिले।
अब प्रेस क्लब की कार्यकारिणी 2021-23 दो वर्ष के लिए इस तरह बनी है जिसमें अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई उपाध्यक्ष विनीत चौहान सचिव ईरशाद अली सह सचिव भूपेश ओझा कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य ऋतु साहू चुने गए हैं।
नई कार्यकारिणी को पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा व पूर्व कोषाध्यक्ष रमन दुबे ने बधाई देते हुए पत्रकारों के हित में कार्य करने की अपेक्षा की।






