अवैध शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल जप्त

भाटापारा। थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा विशेष अभियान चलाकर मेन रोड ग्राम सुर्खी में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी देवेंद्र निर्मलकर निवासी ग्राम सुर्खी एवं उमेश वर्मा व केशव निषाद निवासी जरहागांव के कब्जे से कुल 78 पौवा शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 24-7- 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की देवेंद्र निर्मलकर ग्राम सुरगी का अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी -22 -3216 में अवैध रूप से शराब लेकर सुर्खी की शराब भट्टी से अपने घर की ओर जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाह के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे में रखें थैला को खुलवाकर चेक करने पर उक्त थैला में 33 पौवा देसी मदिरा मसाला कीमती ₹3300 रखे मिला आरोपी के कब्जे से उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 22 3216 को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 298 /2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया ,
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल मोपका रोड नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 सीसी 4465 को घेरा बंदी कर पकड़ा गया आरोपी उमेश वर्मा पिता श्री राम वर्मा उम्र 24 वर्ष एवं केशरू निषाद पिता शंभू निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जरहागांव गांव के कब्जे से 45 पौवा देसी मसाला शराब कीमती ₹4500 मिलने पर उक्त शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपियाँ सदर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 299/ 21 धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply