छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं के परिणाम कल 25 जुलाई को

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के बाद अब 12वीं के परिणाम को भी घोषित करने जा रहा है। रविवार यानि कल 25 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। माध्यमिक शिक्षा मंड्ल ने इस बाबत बयान जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही के गोयल के मुताबिक दोपहर 12 बजे परिणाम आनलाइन तरीके से जारी किया जायेगा। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये परीक्षा परिणाम को जारी करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल के मुताबिक दोपहर 12 बजे परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा परिणाम को जारी करेंगे। परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट Www.Cgbse.Nic.In और Www.Results.Cg.Nic.In पर देख सकेंगे।

Leave a Reply