भाटापारा। शहर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार की जा रही है इसी कड़ी में शहर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त की है जो चंडीगढ़ पंजाब बताई गई है। पुलिस ने आरोपि के पास से 108 बोतल शराब जप्त की जिसकी कीमत ₹81000 बताई गई है आरोपि को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है घटना के संदर्भ में विवरण देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे ।जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उप निरीक्षक हितेश जंघेल को मुखबीर सूचना मिली कि पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड में नवीन जैन पिता सोमचंद जैन के द्वारा लाये चंडीगढ पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब को संतोष सिह सरिया पिता दिलीप सिह निवासी पंचशील नगर अपने घर के सामने एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रख कर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है कि सूचना पर उप निरीक्षक हितेश जंघेल स्टाफ सहित सउनि जीवन वर्मा प्र. आर संजय सोनी, आर वेजेन्द्र निराला, राकेश ठाकुर, महिला आरक्षक मंजू साहू एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान संतोष सिह के घर के पास पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड जाकर रेड किया मौके पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रख कर बिक्री करते रंगे हाथ *संतोष सिह सरिया पिता स्व. दिलीप सिह सरिया उम्र 33 साल निवासी पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड भाटापारा मिला जिसके कब्जे से एक सफेद बोरी में 12 बोतल मेकडावल नंबर 1 अंग्रेजी शराब चंडीगढ पंजाब निर्मित प्रत्येक बोतल में 750 ML शराब भरी हुई एवं बिक्री रकम 2000 रूपये* रखा हुआ मिला जिसे आरोपी के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक *एक प्लास्टिक की सफेद बोरी में 12 बोतल मेकडावल नंबर 1 अंग्रेजी शराब चंडीगढ पंजाब निर्मित प्रत्येक बोतल में 750 ML शराब भरी हुई जुमला 9.00 बल्क लीटर किमती 9000 रूपये एवं बिक्री रकम 2000 रूपये* को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया उक्त आरोपी ने बताया कि उक्त जप्त अवैध शराब नवीन जैन पिता सोमचंद जैन निवासी भाटापारा का है मुझे बिक्री करने कहने पर बेच रहा था जिसके लिए नवीन जैन मुझे शराब बिक्री करने के एवज में मजदुरी देता है तथा नवीन जैन आज से एक हफ्ता पहले 11 पेटी शराब मेरे पुराना घर पंचशीन नगर में लाकर रखा है उक्त 11 पेटी शराब में से कुछ शराब को पहले बिक्री करना तथा 8 पेटी शराब को अपने पुराने घर पंचशील नगर में ही रखना बताने पर हमराह स्टाप एवं गवाह जाकर खांखी रंग के कार्टून में भरा हुआ अलग अलग *8 पेटी प्रत्येक पेटी में 12-12 बाटल प्रत्येक बाटल में 750 ml अंग्रेजी शराब भरा हुआ कुल 96 बाटल मेकडावल नंबर 1 अंग्रेजी शराब जुमला 72.00 बल्क लीटर किमती 72,000 रूपये* को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी संतोष सिह सरिया पिता दिलीप सिह उम्र 33 साल निवासी पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबुत पाये जाने पर समक्ष गवाह विधिवत दिनांक 19.07.2021 के 21/50 बजे गिरफ्तार कर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 278/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया * थाना भाटापारा शहर में अवैध जुआ-सटटा, शराब पर में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
81 हजार की अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
