भाटापारा।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सिमगा के शासकीय शराब दुकान में दिनांक 16/07/2021 को 400 पेटी देशी शराब जिसका वाहन चालक के पास कोई परमिट नही था तथा शराब की पेटियां स्कैन भी नही हो रही थी जिसे पकड़ा गया..
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु(गोलू) ने संयुक्त प्रेस जारी कर बताया कि- उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा जी को उक्त विषय की जानकारी मिलने के उपरांत ही उन्होंने इसकी जानकारी सिमगा थाना प्रभारी को दी,आधे घंटे तक पुलिस विभाग के किसी व्यक्ति के ना पहुचने पर विधायक शिवरतन शर्मा स्वयं शराब दुकान सिमगा पहुचे..सुनील यदु ने बताया कि भाटापारा से निकलते समय मार्ग से ही जिला पुलिस अधीक्षक एवं एस डी ओ पी भाटापारा को दूरभाष कर विधायक ने उक्त विषय की जानकारी दी और यह भी बताया कि थाना प्रभारी सिमगा को इसकी जानकारी दे दी गई है..
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडेय ने बताया कि विधायक शिवरतन शर्मा के देशी मदिरा दुकान पहुचने के 01 घंटे बाद तक भी पूर्ण जानकारी होते हुए भी उक्त दुकान में आबकारी विभाग व पुलिस विभाग का कोई भी कर्मचारी नही पहुचा था,,ततपश्चात जिले के उच्च अधिकारियों को विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर 10 मिनट के अंदर यह शराब नही पकड़ी गई तो हम NH53 जाम कर चक्का जाम करेंगे..।
भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यदु ने बताया कि-जब कुछ समय बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा NH53 को ढाई घंटे चक्का जाम करने पश्चात विधायक शिवरतन शर्मा की जिला कलेक्टर से बात हुई और उन्होंने पुलिस व आबकारी विभाग को आदेशित कर भेजा तब जा कर अपनी नीद से आबकारी अधिकारी जागे और दुकान में पहुचे..तथा 310 पेटी शराब जो वाहन क्रमांक CG10-T-5202 में रखी थी उसको विधायक शिवरतन शर्मा के कहने पर सभी के सामने स्कैन करवा के देखा जो स्कैन नही हुई, स्कैन मशीन की चेकिंग हेतु एक दिन पूर्व दूकान में आई शराब की पेटी को चेक किया गया जिसमें वह मशीन काम कर रही थी व उक्त मशीन सही थी,,वाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसके पास कोई परमिट नही था। इस आधार पर आबकारी विभाग ने पंचनाम तैयार किया तथा स्कैनिंग ना होना,वाहन चालक पास परमिट ना होना व स्कैनिंग मशीन का सही पाया जाना एवं 90 पेटी शराब गाड़ी से दुकान में उतरे जाने का उल्लेख करते हुए गाड़ी पुलिस को सुपुर्द की व पंचनामा की एक हस्तलिखित प्रति विधायक शिवरतन शर्मा को प्रदान की गई..
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पांडेय ने बताया कि – उसी दिन रात्रि को 10 बजे जिले सहायक आबकारी अधिकारी सिमगा थाने से परमिट वाली शराब है यह लिखकर देकर गाड़ी को थाने परिसर से वापस ले गए..।
जबकि आबकारी विभाग के नियमों के तहत परिवहन के दौरान वाहन चालक के पास परमिट होना आवश्यक है,शराब की पेटी की स्कैनिंग आवश्यक है अन्यथा वह शराब अवैध मानी जायेगी.। विभाग के उपनिरीक्षक द्वारा पंचनामा की सारी कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी आशिष कोशम की उपस्थिति व निर्देश पर की गई। जो कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी की उपस्थिति में हुई उसके अधीनस्थ सहायक आबकारी अधिकारी उस कार्यवाही को गलत बताते हुए उस बिना परमिट की शराब को 05 से 06 घंटो बाद वैध कैसे घोषित कर सकते है,यदि यह शराब वैध थी तो जिला आबकारी अधिकारी ने उसे ज़ब्ती ही क्यों बनाई..?
पूरे प्रदेश में सभी शासकीय शराब दुकानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा देशी शराब सारे टैक्स की चोरी करते हुए अवैध रूप से पहुचाई जा रही है.। इसे सामान्य बात चित मे विभाग के लोग पी.सी.एम.(PCM) का माल कहते है,जिसकी विक्रय की राशि सतारूढ़ पार्टी के एक बड़े नेता के माध्यम से सत्ता के उच्च व्यक्ति के पास पहुचती है..इस पर अगर कार्यवाही नही हुई तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ेगी..।
अवैध शराब: …तो भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी
