अवाम ए हिन्द का 201 दिनों से निःशुल्क भोजन सेवा जारी

रायपुर। संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने सामाजिक और जनहित उद्देश्यों की पूर्ति कर मानव जाति को सुरक्षित रखने के लिए विगत 201 दिनों से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी रायपुर के व्यस्तम मार्गो, चौक चौराहों, फुटपाथ और रेलवे परिसर में गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले निर्धन व्यक्तियों, निःशक्तजनों, असहाय, वृद्ध, महिलाओं एवं शासकीय अस्पताल, डीकेएस में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इलाज के लिए आए मरीज के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थपाक मो. सज्जाद खान ने बताया कि सरकारी योजनाओं से वंचित ऐसे निराश्रित, एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे गरीब लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर संस्था निरन्तर जनहित कार्य करती आ रही है। साथ ही माली हालत ठीक न होने की स्थिति में दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीज के परिजनों को संस्था द्वारा दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का भोजन पहुँचाया जा रहा है।
आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के अलावा योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अरहम खान सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply