ग्राम बठेना में घर पर बेच रहा था गांजा, पाटन पुलिस ने धर दबोचा- आरोपी के कब्जे से 5 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त, कीमती 1 लाख

दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह पुलिस द्वारा ग्राम बठेना से आरोपी के घर से 5 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है जब तक गांजे की कीमत करीबन ₹100000 बताई गई है।
पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि आज प्रातःमुखबिर से सूचना मिली ग्राम बठेना का जयप्रकाश साहू उर्फ लंबू पिता दरबारी राम उम्र 39 वर्ष अपने घर के बाहर अवैध मादक पदार्थ गाजा की बिक्री कर रहा है । जिस पर पाटन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से दो थैला में 5 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाजा जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹100000 है आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया और आरोपी जयप्रकाश साहू उर्फ लंम्बू पिता दरबारी राम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी बठेना के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20( बी )के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । इस कार्यवाही में एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी पाटन एवं थाना के उपनिरीक्षक राधेश्याम जुर्री. सहायक उपनिरीक्षक रेमन साहू .आरक्षक हुमन साहू. कमल साहू .तुषार वर्मा .दिलेश्वर पठारे. महिला आरक्षक -राजेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply