महासमुंद और कोरिया जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 05 युवकों की मौत

रायपुर। प्रदेश में आज हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटर्नाओं में 05 युवकों की मौत हो गई। हमारे संवाददाताओं से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के तुमगांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 03 युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पारिवारिक काम से जा रहे थे। इसी दौरान तुमगांव तिराहा के पास सरायपाली से आ रही बस ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इस हादसे में 02 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 01 अन्य युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एक अन्य घटना में महासमुंद में चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं।
उधर, कोरिया जिले के ग्राम महोरा के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में 02 युवकों की मौत हो गई।

Leave a Reply