
रायपुर। प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्ति का सिलसिला जारी है। आज भी नियुक्ति की एक और सूची जारी की गयी। नियुक्ति की यह तीसरी सूची है, जिसमें अटल श्रीवास्तव को पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी को नियुक्त किया गया है।