स्टेट बैंक के एटीएम से फर्जी तरीके से रकम निकालने वाले 02 आरोपी राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, 1.18 लाख बरामद

दुर्ग। भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर 04 मार्केट एरिया के एडीडब्लूएम मशीन से 3.70 लाख रुपए की निकासी करने वाले दो आरोपियों को भट्टी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों के पास से 1.18 लाख रुपए जप्त किए गए हैं दोनों ही आरोपियों को क्रमशः राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि प्रभारी प्रबंधक प्रार्थिया श्रीमती रविन्द्र कुलकर्णी थाना उपस्थित 24 जून को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की जिसमें आईडीबीआई बैंक के खाता नंबर खाता क्र. 1561104000088707 के कार्ड नंबर 652262×14012 के धारक द्वारा 18 जून.21 को 22 बार एवं 19 जून 21 को 15 बार एक है। एटीएम का उपयोग कर कुल 3.70 रुपए कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा एडीडब्लूएम मशीन से चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर भट्टी थाने में अपराध क्र.98/2021 धारा 380 भादवि एवं इसी प्रकार की घटना गंजपारा दुर्ग भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 1.45 लाख रुपए. चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्र. 538/2021 धारा 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान खाते का स्टेटमेंट, खाता धारक का नाम पता एवं अन्य तकनीकी जानकारी एकत्रित होने पर आरोपीगण हरियाणा एवं राजस्थान राज्य का होना पाए जाने पर विशेष टीम गठित कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं हरियाणा प्रांत की ओर भेजी गई थी जो कि पुलिस टीम के सार्थक प्रयासों से एक आरोपी को जिला भरतपुर राजस्थान एवं एक आरोपी को जिला सिवनी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का, निरीक्षक राजेश बागडे, निरीक्षक नरेश पटेल निरीक्षक संतोष मिश्रा,सहा उप निरी, पूरन दास, प्रधान आर, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर बंजीर, आर. शहबाज खान, पंकज कुमार, खुर्शिद खुर्रम, होरालाल देशमुख, एवं जावेद खान की उल्लेखनीय भूमिका रही। भिलाई भट्टी अपराध क्रमांक 98/2021 आरोपी आगिर खान 25 वर्ष निवासी वास सावत, थाना सीकरी जिला राजस्थान, को राजस्थान से गिर. किया गया।दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज मामले के आरोपी सपात खान उम्र 34 साल निवासी ओगतन, सहजादपुर थाना नागिना, हरियाणा को केवलारी जिला सिवनी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply