अंतर सदन प्रतियोगिता में ख्याति साहू और रुद्राक्ष वर्मा ने मारी बाजी

भाटापारा। खमरिया,भाटापारा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा में अंतर सदन प्रतियोगिता का बहुत ही रोचक कार्यक्रम रखा गया ,जिसमें कक्षा सातवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का निर्धारित विषय- कक्षा सातवीं और आठवीं के प्रत्येक प्रतिभागियों को संस्कृत में “सुभाषितानि” से 3 श्लोकों का सस्वर वाचन करते हुए हिंदी में अर्थ भी बताना था एवं कक्षा नौवीं से ग्यारहवीं तक के प्रत्येक प्रतिभागियों को रामायण और गीता से संबंधित 5 श्लोकों का हिन्दी अर्थ सहित सस्वर वाचन करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में आधारशिला ग्लोबल स्कूल वसुंधरा के वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानेश कुमार विद्यमान रहे। वंश गुप्ता और अर्पिता वर्मा (कक्षा-दसवीं) के द्वारा सुव्यवस्थित मंच का संचालन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश के द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक रहा प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी। मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेश कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रामायण और गीता ग्रंथ पुराणों के संस्कृत श्लोकों को शुद्ध उच्चारण के साथ सुर में गाकर उसके भावार्थ को हिंदी में बता कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का परिणाम
कक्षा सातवीं और आठवीं में, प्रथम पुरस्कार ख्याति साहू, (यमुना हाउस) द्वितीय पुरस्कार-निशिता कराशी (ब्रह्मपुत्र हाउस) तृतीय पुरस्कार-आश्मी वैष्नोई (नर्मदा हाउस) और प्राजकता उपाध्याय (यमुना हाउस) को प्राप्त हुआ।
इस इसी क्रम में कक्षा 9वी से 11वीं के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार,रुद्राक्ष वर्मा (कावेरी हाउस) द्वितीय पुरस्कार-खुशी वर्मा (ब्रह्मपुत्र हाउस) एवं तृतीय पुरस्कार जाह्नवी गोस्वामी (नर्मदा हाउस) और देवेश शर्मा (ब्रह्मपुत्र हाउस) को प्राप्त हुआ।
विजित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि व निर्णायक ज्ञानेश कुमार तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश सहित पूरे विद्यालय परिवार की तरफ़ से ढेर सारी शुभकामनाएँ दी गई।

Leave a Reply