शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले से शासकीय कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने इस संंबंध में शासन के समस्त विभागाध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त और समस्त जिलाध्यक्ष को पत्र जारी कर दिया है। कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण रूकी वेतन वृद्धि व भुगतान किया जाए। 1 जुलाई और 1 जनवरी को देय वेतन वृद्धि लंबित रखने व भुगतान प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ शासन ने यह फैसला लिया है कि 1 जुलाई और 1 जनवरी को देय वेतन वृद्धि यथा समय स्वीकृत कर भुगतान किया जाए।

Leave a Reply