0 क्षेत्रीय विधायक, उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने किया लोकार्पण
भाटापारा। विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरेंगा का दौरा किया. विधायक ने ग्रामवासियों से मिल कर उनका हाल जाना. साथ ही ग्राम में लाखों रुपये के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया. कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री महाबल बघेल,जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परस देवांगन, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सतीश सोनी सहित सैकड़ों ग्राणीम भी मौजूद रहे.
विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है. इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ें विकास कार्य स्वीकृत करवाये जा रहे हैं. ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग, समुदायिक भवन, मंच निर्माण, अहाता और अन्य निर्माण कार्यों को स्वीकृति उनके प्रयास से लगातार करवाये जा रहे है.जिससे क्षेत्र के ग्रामवासियों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कविता कमलेश देवांगन, देवकी बाई सोनी, सरपंच कांति आडिल, उपसरपंच दसरथ आडिल, गोदावरी फागु ध्रुव, डिगेश्वर साहू,दिलीप चक्रधारी, धनेश साहू, सुकलहा साहू,दसरू साहू, वीरेंद्र साहू, मनहरण यदु, आत्माराम देवांगन, आनन्द देवांगन, गोविंद सोनी, जगदीश साहू, बल्लू देवांगन, गिरधारी सोनी सहित ग्रामवासी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे..
भाटापारा विकासखंड के ग्राम तरेंगा में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन
