जिला यातायात निरीक्षक प्रमोद सिंह हुए पुरुस्कृत

भाटापारा। जिला यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को विशेष पुलिस महानिदेशक यातायात आर के विज ने पुरस्कृत किया है। यातायात प्रभारी को पुरुस्कृत किये जाने पर एस पी ने भी अपनी शुभ कामनाये देते हुए उन्हें बधाई दी है।

विदित हो जिला यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने गत 10 जून को भाटापारा बस स्टेंड के पास वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम परसवानी की गिट्टी से भरी टेक्टर को नाबालिक बालक के द्वारा चलाते हुए पकड़ा था और वाहन मालिक कृष्ण कुमार हरबंश के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199(क) के तहत कार्यवाही करते हुए मामला को न्यायालय में प्रस्तुत किया था और अवयस्क बालक के खिलाफ प्रकरण किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जिसमे न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओ के तहत 41 हजार का जुर्माना लगाया था वही किशोर न्यायालय ने भी 3500 रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया था। जिला यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा की गई यह कार्यवाही पुरे प्रदेश की संभवत: पहली कार्यवाही है जिसमे न्यायालय से इतना जुर्माना वाहन स्वामी पर लगा हो।जिला यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा की गई इस कार्यवाही से स्पेशल पुलिस महानिदेशक यातायात आर के विज ने उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए पुरुस्कृत किया है।जिले के यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय द्वारा पारितोषिक दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला ने भी अपनी बधाई देते हुए शुभकामनाये दी है।

Leave a Reply