भाटापारा ब्लॉक में 590 लोगों का टीकाकरण लगाया गया

भाटापारा। 21 जून को पूरे भाटापारा ब्लॉक एवं शहर में टीकाकरण का कार्य किया गया कुल इक्कीस सेंटर टीकाकरण के लिए बनाए गए थे । पहले दिन कुल 590 लोगों को टीका लगाया गया जिसमें से एपीएल के 164 लोगों को प्रथम डोज का टीका लगाया गया जबकि 55 लोगों को सेकंड डोज का टीका लगाया गया। बीपीएल के 309 लोगों को प्रथम डोज का टीका लगाया गया वही 53 लोगों को सेकंड डोज का टीका भी लगाया गया। जबकि अंत्योदय कार्ड धारियों को मात्र 6 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। इस प्रकार सोमवार21 जून को टीका लगवाने के लिए काफी कम संख्या में लोग टीका केंद्र पहुंच पाए। मंगलवार को ब्लॉक के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शहर के अंदर स्थित शक्ति वार्ड केंद्र में टीकाकरण किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपानिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिटकुली सहित शहर के शक्ति वार्ड स्थित टीका केंद्र में मंगलवार को टीका लगाया जाएगा इसके अतिरिक्त अन्य केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को टीका लगवाने के लिए अपेक्षाकृत कम संख्या में लोग टीका केंद्र पहुंचे उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए और जागरूकता लाने की जरूरत भी है जितने ज्यादा लोग टीका लगवाने उतना ही संक्रमण कम होगा उन्होंने ब्लॉक के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि सभी पात्र लोग अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को केवल 5 केंद्रों में ही टीका लगाया जाएगा किंतु बुधवार से टीकाकरण सभी 21 केंद्रों में लगाने का काम किया जाएगा

Leave a Reply