भाटापारा। आज 21 जून से पूरे क्षेत्र में तेजी के साथ टीका लगाया जाएगा इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सेंटर घोषित कर दिए गए हैं जहां पर टीका लगाया जाएगा भाटापारा शहर में शक्ति वार्ड स्थित स्कूल में 45 प्लस के लोगों को को विशेष की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जाएगी इसी प्रकार माता देवाला वार्ड मैं 18 प्लस के लोगों को कोविड शील्ड प्रथम डोज लगाया जाएगा मेन हिंदी स्कूल में 18 प्लस के लोगों को को वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जाएगा हथिनी पारा स्कूल में 18 प्लस के लोगों को कोविडशील्ड की प्रथम डोज लगाई जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी 18 सेंटर बनाए गए हैं जहां पर टीकाकरण होना है जिसमें तरेंगा, खोखली टिकुलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया कडार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका अकलतरा कोसमंदा बिजराडीह बोरसी गोढ़ी टी टोनाटार मल्दी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिटकुली करही बाजार खैरा केसला टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
तैयारी पूरी
टीकाकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है सोमवार से सभी वर्ग के लोगों का टीकाकरण तेजी के साथ किया जाएगा।
राजेश डहरिया
कार्यक्रम समन्वयक स्वास्थ्य विभाग भाटापारा
ज्यादा से ज्यादा लोग केेंद्र पहुंचे
21 जून सोमवार से तेजी के साथ टीकाकरण किया जाएगा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र बना दिए गए हैं और लोगों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा लोग केंद्र में पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं।
इंदिरा देवहारी एसडीएम भाटापारा
आज से 18+ सभी को लगेगा टीका, तैयारी पूरी
