भाटापारा। ग्राम देवरी में गत वर्ष हुई हृदय विदारक दुर्घटना जिसमे जितेंद्र रजक की पत्नी श्रीमती लता रजक एवं दो बच्चे एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मृतु हो गई थी । बच्चे 12वी एवं 8वी के विद्यार्थी थे जिनके दुर्घटना बीमा राशि प्रत्येक को 1 लाख रुपये चैक के माध्यम से कृषि सभापति जनपद पंचायत भाटापारा श्रीमती चैतन्य दीपक वर्मा , श्री भास्कर देवांगन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्री लेखराम साहू ब्लॉक संकुल स्रोत समन्वयक , दीपक वर्मा अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति, प्राचार्य श्री लोमश कश्यप के द्वारा पालक को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण , देवरी संकुल के समंवयक श्री ज्योतिष राम वर्मा एवं संकुल के समस्त प्रधान पाठक श्री सुरेंद्र गिरी गोस्वामी,श्री कुलदीप वर्मा,आशा बंजारे , रामेश्वर राजपूत, बृजलता शर्मा, व्याख्याता हेमकुमार साहू सुनील दीवान, मृणालनी शुक्ला उपस्थित थे ।
हायर सेकंडरी स्कूल देवरी में दुर्घटना बीमा 2 लाख रुपए दिया गया
