भाटापारा । प्रदेश की भूपेश सरकार के 30 महीने के कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विधायक शिवरतन शर्मा की अगुवाई मेंअपने विभिन्न संगठनों के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र में रख रही है इसी कड़ी में रामसप्ताहचौक में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदू एवं युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष आशीष टोडर के नेतृत्व में भूपेश सरकार के ढाई वर्षो के कार्यकाल का लेखा-जोखा नुक्कड़ सभा सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा पेश किया गया¹ कि किस तरह से इस सरकार ने सत्ता पाने के लिए जनता से जो वायदे किए थे और सत्ता मिलने के बाद वह किस तरह का व्यवहार जनता के साथ कर रही है युवा मोर्चा के द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को जनता द्वारा काफी सराहा गया एवंबड़ी तादाद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सत्ता मिलने के बाद इस सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है यह सरकार अपने घोषणा पत्र के विपरीत सभी कार्य कर रही है और इसके कारनामों को लेकर ही हम आप सब जनता के बीच आ रहे हैं कि किस तरह से इस ठग सरकार ने किसानों के कर्जा माफी एवं 25 00 समर्थन मूल्य में धानखरीदने का वायदा कर सत्ता पाई है किस तरह इसने प्रदेश इस सरकार ने प्रदेश का ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसके साथ विश्वासघात ना किया हो और सबसे बड़ी बात इस सरकार ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा जो इनकी सुरक्षा में लगे रहते हैं घोषणापत्र में कांग्रेस ने पुलिसवालों को सप्ताहिक अवकाश देने की बात कही थी तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए यात्रा भत्ता , आवास भत्ता , चिटफंड कंपनियों से लुटाए गए पैसों को वापस देने की बात सरकार ने जनता सेकही थी तथा गरीब परिवारों को ₹1000 महीना पेंशन देने ,प्रदेश में पूर्ण शराबबंदीका वादा किया था शराबबंदी के नाम पर तो प्रदेश की जनता कभी इनको माफ नहीं करेगी प्रदेश की हमारी माताओं एवं बहनों ने शराब की वजह से होने वाली घरेलू घरेलू हिंसा से बचने के लिए इनकी पूर्ण शराबबंदी की बात पर विश्वास करते हुए इन्हें अपना समर्थन दिया था और आज अगर शराब की वजह से सबसे ज्यादा प्रताड़ित अगर कोई वर्ग हो रहा है तो हमारी माताएं एवं बहने हैं जो आए दिन घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं महासमुंद की बेमाचा गांव कीघटना से आप सब परिचित होंगे कि किस तरह महासमुंद जिले की बेमचा गांव की उमा साहू ने अपने शराबी पति से तंग आकर अपनी पांच बच्चियों सहित ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी श्री शर्मा ने कहा कि इस सरकार के पाई पाई का हिसाब जनता लेगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदू ने अपने जोशीले अंदाज में कहा कि आज जब हमारे देश के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बहुत ही कम समय में को वैक्सीन की दवा इजात की तो यह छत्तीसगढ़ के की सरकार को वैक्सीन की गुणवत्ता पर ही सवाल उठाते रही और कई हजार टीके इसने व्यर्थ ही खराब कर दिए और जब 18 से 40 वर्ष के लोगों को को वैक्सीन टीका देने की जवाब दारी जब इन्होंने अपने ऊपर ली तो ये अपना राजस्व बचाने की खातिर टीको को भी जाति वर्ग में बांटने लगे आखिरकार नरेंद्र मोदी जी ने 18 से 44 वर्ग के नागरिकों को टीकाकरण की भी जवाबदारी अपने हाथ में ले ली विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने कहां कि इस सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी आज तक उसका कहीं कोई अता पता नहीं है युवाओं को युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष टोडर ने भी संबोधित किया इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी महामंत्री योगेश अनंत गोपाल देवांगन नंदकिशोर अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरा साहू चंद्रकला साय मधु सोनी राजकुमारी जांगड़े ज्योति वर्मा पार्षद मुकेश सोनी बंटी टंडन मोहम्मद हारून विजय यादव श्रेणिक गोलछा शुभम राजपूत अविनाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे
भूपेश सरकार के 30 महीने का लेखा-जोखा नुक्कड़ सभा के जरिए पेश किया
