जामगांव ( आर )। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे के निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर नेतृत्व में जामगांव आर किसान चौक में महंगाई के खिलाफ व केंद्र सरकार के विरुद्ध सांकेतिक रूप से 5 मिनट का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के कांग्रेसजनों ने मिलकर नरेंद्र मोदी सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि देश महंगाई की मार झेल रहा है। 7 सालों मे जितनी महंगाई बढ़ी उतनी महंगाई कभी नहीं देखी गई है। आज पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर रसोई में पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में 400 में सिलेंडर मिलता था जो आज भाजपा की सरकार में 900 में मिल रहा है। मोदी सरकार ने सिर्फ झूठ बोलने का काम किया, आने वाले समय में देश की जनता ऐसे झूठ बोलने वाली पार्टी को सबक सिखाकर रहेगी।
ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, उमाकांत चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, कांग्रेस नेता जनपद सभापति रमन टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, कांग्रेस नेता भेष आठे एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन स्वयं उपस्थित होकर मोर्चा संभाले और केंद्र सरकार के खिलाफ सांकेतिक रूप से कांग्रेस संग़ठन की ओर से हो रहे चक्का जाम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई से अवगत कराया और लोगों से एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार निकम्मी है। उनकी गलत नीतियों और फैसलों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था एवं आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। जनता महंगाई के बोझ तले दबी जा रही हैं। रोजमर्रा के सामान की दरों में वृद्धि के साथ पेट्रोल-डीजल एवं गैस की दर में बढ़ोतरी देश में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न कर रही है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री साहू ने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की कांग्रेस वाली सरकार हुआ करती थी और यदि पेट्रोल डीजल के दाम में एक रुपए की भी वृद्धि होती थी तो यही भाजपा के लोग सभी केंद्र सरकार को चूड़ियां भेजा करते थे। मैं पूछना चाहता हूं कि अब वह सब कहां मुंह छुपाए बैठे हैं। देश की बर्बादी पर भी वे चुप्पी साधे हुए हैं।
जिला कांग्रेस महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला ने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब यदि महंगाई पर काबू नहीं किया गया और पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य तेल साथ ही अन्य सामग्रियों का दाम कम नहीं किया गया तो हम जनता के साथ दिल्ली में जाकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरेंगे और तब तक धरना देते रहेंगे जब तक वे मूल्य वृद्धि पर रोक नहीं लगा देते।
केंद्र सरकार के विरोध में किये गए इस सांकेतिक चक्काजाम के इस कार्यक्रम में दुर्ग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकांत चन्द्राकर, जिला कांग्रेस महामंत्री जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला, जनपद पंचायत पाटन सभापति कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा, जनपद सदस्य रूपचन्द साहू, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम, कांग्रेस नेता सेक्टर प्रभारी भेष आठे, ईश्वर चन्द्राकर सेक्टर प्रभारी बोरवाय, चतुर साहू सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रभारी यादव राम सेन, रिखी नारंग सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रभारी किशोर चन्द्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्योधन चन्द्राकर, चेतन चन्द्राकर, कांग्रेस नेता अमित अग्रवाल, कांग्रेस नेता पूर्व जनपद सदस्य बाला राम कोसरे, विष्णु चन्द्राकर, कमलेश वर्मा, युगल किशोर आडिल, सत्य नारायण टिकरिहा, केदार वर्मा, विजय साहू, दयालु साहू, सन्तोष ठाकुर, चन्द्रशेखर वर्मा, किशोर वर्मा, राजेश सिंह ठाकुर, परसु निषाद, भानु वर्मा, धनंजय वर्मा, रमेश वर्मा, ईश्वर वर्मा, डगेन्द्र ठाकुर, कृष्णा साहू, फणीन्द्र चन्द्राकर, युवा कांग्रेस जोन अध्यक्ष कुंदन सिन्हा, युवा कांग्रेसी सन्तोष देवांगन, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चन्द्राकर, दिनेश चन्द्राकर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, छात्र नेता सौरभ वर्मा, एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष छात्र नेता प्रेम प्रकाश पांडेय, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, चिंतन धीवर,प्रीतम साहू, युवा नेता डेविड चन्द्राकर, एनएसयूआई महाविद्यालय प्रभारी छात्र नेता पोषण साहू, ऋषभ चन्द्राकर, हरीश साहू, राजा चन्द्राकर, साथ ही राजू ठाकुर दुष्यंत साहू, भविष्य जैन वीरेंद्र रात्रे, रंजीत मार्कण्डेय, सच्ची बंजारे, रोमलाल बंजारे, विकास ठाकुर, दिलेश्वर साहू, गीत पटेल, डालेश्वर साहू, सहित, कांग्रेस संग़ठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जामगांव-आर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम
