0 मरीजों को लूटने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही करे प्रशासन
बिलासपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ पीके श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल मे मरीजों से भारी भरकम व गलत बिलिंग कर लूटने की शिकायत है तो प्रशासन उसकी जांच कर दोषी को दंडित करे। आइएम कभी गलत का साथ नहीं देती लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा देने वल्द डाक्टरों और अस्पताल की सुरक्षा भी सुनिश्चित होना चाहिए।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में डाक्टरों के ऊपर हुए हमले और एलोपैथी डाक्टरों को बदनाम किए जाने के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से संबंधित चिकित्सक आगामी 18 जून को नेशनल प्रोटेस्ट डे मनाएंगे। इसके तहत चिकित्सक काली पट्टी, काले झंडे ,काला मास्क, काला फीता, काली शर्ट धारण कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस दिन आईएमए भवन में शहर के प्रमुख चिकित्सक इकट्ठा होंगे और अपनी बात लोगों के सामने रखेंगे।
आई एम ए के पत्रवार्ता में सचिव डा अभिषेक घाटगे ,जिला अध्यक्ष डा अभिजीत रायजादा और डा अखिलेश वर्मा ने बताया कि कोरोना काल में 7 सौ चिकित्सको की जाने गई है ।चिकित्सको की सुरक्षा को लेकर आई एम ए द्वारा काफी लम्बे से कानून बनाए जाने और उसे आई पी सी में शामिल जाने की मांग की जा रही है मगर सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही जिससे चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है ।
