सांसद विजय बघेल किसानों और महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर रहे हैं अपमान: साहू

पाटन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी साहू ने पूर्व सांसद विजय बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा की सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के साथ जो छल किया है, उसे अभी भी जनता भुली नहीं है। घटिया बीज, नकली खाद, नकली दवाई बेचे गए थे। अब जबकि भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों एवं महिला स्व सहायता समूह को अपने ही गांव में गौ माता की सेवा करते हुए आर्थिक लाभ कमाकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा रही है। इस पर किसानों एवं महिला समूह के बहनों को प्रोत्साहित करने के बजाय दुर्ग सांसद विजय बघेल हतोत्साहित कर रहे हैं। यह सब उन्होंने हताशा और निराशा में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि विजय बघेल किसानों एवं महिला स्व सहायता समूह की उन्नति में बाधक है।
दरअसल, विजय बघेल ने एक बयान में आरोप लगाया था कि राज्य सरकार खराब हो गए गोबर खाद को खरीदने के लिए किसानों पर दबाव बना रही है।
श्री साहू ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नारा देने वाली भाजपा अपने ही नारा पर अविश्वास प्रकट कर दोहरे चरित्र को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजय बघेल बताएं कि महिला स्व सहायता समूह एवं अन्नदाता किसानों पर विश्वास है या नहीं? और यह भी बता दें कि देश का प्रधान सेवक श्री मोदी पर आपका विश्वास है या नहीं, क्योंकि मन की बात में आपके सुझाव को मोदी जी ने नकार दिया था। श्री साहू ने विजय बघेल को स्मरण दिलाया कि उनके ही संसदीय सचिव कार्यकाल में किसानों को प्राम खाद जबरिया दिया जाता था। उस समिति में कौन-कौन लोगों की भागीदारी हुआ करते थे, यह किसानों को पता है। प्राम खाद में गिट्टी, मिट्टी, कोयला, खिला , कागज एवं प्लास्टिक के टुकड़े भरे रहते थे और आज किसानों का हितेषी होने का स्वांग रच रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों और महिला स्व सहायता समूह की आय दोगुनी करने का जतन कर रहे हैं, तब विजय बघेल अपनी साख बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। वह गोबर से बने खाद का ही नहीं बल्कि गौ माता एवं अन्नदाता किसानों एवं महिला समूह के बहनों का अपमान कर है। गौ माता को अपनी माता कहने वाली भाजपा बतावे कि 15 वर्षों में गाय, किसान एवं महिला स्व सहायता समूह के बहनों के लिए ऐसी कौन सी योजना बनाई थी जो आज तक किसान एवं महिला समूह के बहनों ने ना भुला हो। अश्वनी साहू ने कहा कि विजय बघेल कृषि मंत्री से शिकायत करने वाले हैं, तो हम चाहते है कि श्री बघेल अपनी शिकायत में सरसों का तेल, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम एवं आसमान छूती हुई महंगाई का भी जिक्र करें। प्रदेशवासियों को उनके शिकायती पत्र और कृषि मंत्री के जवाब का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply