भाटापारा। अंचल के वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल की माता श्रीमती कमला बाई अग्रवाल का शनिवार की शाम निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थी।उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 9 बजे हिन्दू मुक्ति धाम रामसागर पारा वार्ड में किया जाएगा। वे वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल और बृज किशोर अग्रवाल की माता तथा अंकुश, श्रेया, आयुष, पंकज, अभिवन, दिव्यांश तथा प्राची की दादी थीं। श्रीमती अग्रवाल के निधन पर त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, विधायक शिवरतन शर्मा, छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सतीश अग्रवाल,पत्रिका समूह के स्टेट हेड सुरेंद्र मिश्रा, अमृत संदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव वोरा, संपादक गिरीश वोरा, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष प्रेमचंद भूषणिया,कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ठाकुर,रमेश यदु, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, महामन्त्री राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता सुशील शर्मा तथा राजकुमार मल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल की माता नहीं रही,अंत्येष्टि कल
