पाटन के फूंडा में बनेगा सम्भाग का पहला अरबोरिटम, अब पर्यावरण पेड़-पौधे का महत्व जान पाएंगे ग्रामीण और विद्यार्थी,विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

दुर्ग। राज्य की जैव विविधता को दर्शाने के लिए पाटन ब्लॉक के ग्राम फूँडा में अरबोरिटम (वनस्पति वाटिका) बनाया जा रहा है. यहां आकर लोग अपने व अपने आसपास के पर्यावरण व हर पेड़-पौधे के महत्व को जान पाएंगे.इस वनस्पति वाटिका का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जा सकता है।

वन विभाग दुर्ग द्वारा जैव विविधता को दर्शाते हुए संभाग का पहला वनस्पति संग्रह एक जगह ओर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। फूंडा आंवला बगीचे के पास बनने वाले आरबोरेटम लगभग आठ हेक्टेयर में फैला होगा इसके अंतरगत 100 से ज्यादा प्रजाति के लगभग 3000 पेड़ लगाए जाएंगे।
वनस्पति संग्रह की तैयारी में लगे वन विभाग के एसडीओ मोना महेश्वरी और रेंजर सरोज अरोरा ने बताया की दो चरणों मे इसका विकास किया जाएगा अभी पहले चरण में लगभग 40 प्रजाती के 500 वनस्पतियों का संग्रह होगा।आरबोरेटम में स्थानीय प्रजातियों को ज्यादा प्राथमिकता दिया जाएगा।

इस जैव विविधता उद्यान में मुख्य रूप से हल्दू, मुंडी, बीजा, साल , साजा, सागौन, खम्हार ,सेमल, कुसुम, हर्रा, बहेरा, पलाश, कौहा, जाम, पीपल, बरगद ,कटहल, आम और आंवला सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे।
वनस्पति वाटिका की खास बात ये है कि यहां प्रत्येक प्रजातियों के पारिस्थितिक, वैज्ञानिक, मेडिकल और सांस्कृतिक पहलुओं (Cultural Aspects) के बारे में पूरी जानकारी भी लिखी जाएगी, एक ही प्रजाति के 20-20 पेड़ों का एक ब्लॉक बनाया जाएगा।

जागरूकता के उद्देश्य से किया जा रहा स्थापित

दुर्ग डीएफओ धमशील गणवीर ने बताया कि इस वनस्पति वाटिका में आने वाले लोगों के लिए जागरूकता पैदा करने और नेचर के बारे में जानने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है. यहां आकर विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को अपने व अपने आसपास के पर्यावरण एवं हर पेड़-पौधे के महत्व को जान पाएंगे।

Leave a Reply