भाटापारा (करहीबाजार)- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही बाज़ार में पुरुस्कार राशि का चेक वितरण शाला प्रबंधन एवम् विकास समिति के अध्यक्ष रमाशंकर पटेल,सदस्य टाकेश्वर सेन,लीलू राम सेन आदि द्वारा सत्र 2018 -19 मे राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता थाई बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता शाला के छात्रा कु दीप्ति मरावी एवम् छात्र लोकेश मरावी को शासन द्वारा प्रदान राशि रु.10-10 हजार का चेक प्रदान किया गया । छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय श्री अनीस मेमन महासचिव छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग, प्राचार्य ईश्वर देवदास, पीटीआई योगेश कटैलिहा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर के सोनी, पी सुरेश राव का आभार प्रकट किया । छात्रों के इस उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, जनपद सदस्य श्रीमती शंकुन्तला पटेल, सरपंच हीराराम पटेल,उपसरपंच अरुण निषाद,पंच भरत यदु,गणमान्य नागरिक भागवत यदु,राजकपूर केशरवानी,मुकेश केशरवानी,कृष्णा केशरवानी,राजेश पटेल,अमरनाथ पटेल,सुखदेव सेन,चुनेश देवांगन,कुंजराम देवांगन,हिमांचल यदु,प्रधान पाठक मोतीलाल साहू सहित पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की है ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही बाज़ार में पुरुस्कार राशि का चेक वितरण किया गया
