कोरोना गया नहीं, कम हुआ है- सावधानी अभी भी जरूरी

भाटापारा। मार्च-अप्रैल और मई के महीने में कोरोना की दूसरी भयावह लहर के बाद अब जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है, परंतु लापरवाही बरती गई तो करोना का फिर से सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अभी करोना गया नहीं है केवल कम हुआ है । लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिलते ही बाजारों एवं बैंकों में भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के लगभग सभी बैंकों में ग्राहकों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई है सबसे ज्यादा भीड़ इन दिनों जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में रहती है जहां पर किसानों को रोजाना लाखों का भुगतान किया जा रहा है। प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित है लोग कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। फिलहाल दूसरी लहर पर तो नियंत्रण दिखाई दे रहा है परंतु यदि लापरवाही बढ़ती रही तो खतरा भी बढ़ता ही रहेगा इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। लंबे लॉकडाउन के बाद जो छूट दी गई है उससे बाजार में भीड़ बढ़ी है परंतु केवल सरकार को या प्रशासन को ही इस मामले में हम दोष नहीं दे सकते हमें स्वयं को इस मामले में समझना होगा और समझाना होगा लोगों को समझना चाहिए कि कोविड-19 इनका उल्लंघन करने का मतलब क्या है हम संक्रमण को आमंत्रित ना करें । समाज के हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपने व पूरे समाज के लिए इन नियमों का पालन करें कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है मात्र थोड़ा कम हुआ है इसलिए हमें कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए बेहद सतर्क रहना होगा।
वैक्सीन लगाना जरूरी है
वर्तमान समय में कोरोनावायरस से बचाव का सबसे बड़ा उपाय वैक्सीनेशन है इसलिए हम सभी को वैक्सीन लगाना अति आवश्यक है सभी वैक्सीन स्वयं लगवाएं और लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। वैक्सीन ही बचाव है।
मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें
जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं भाटापारा की एसडीएम इंदिरा देवहारी नए लोगों से मास्क लगाने की एवं सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की अपील की है और कहा है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तभी हम कोरोना से लड़ाई जीत सकेंगे

Leave a Reply