बेमेतरा जिले में 1 जून से प्रारंभ होगी यात्री बस सेवाएं


बेमेतरा। कोरोनावायरस संक्रमण के दूसरे लहर के बाद स्थिति में सुधार आने से प्रशासन द्वारा धीरे धीरे विभिन्न क्षेत्रों को अनलॉक किया गया है इसके साथ ही यात्री वाहन संचालकों ने अब बेमेतरा जिले के विभिन्न मार्गो में 1 जून से नियमित रूप से यात्री बस प्रारंभ करने की बात कही गई है इसलिए संभावना है कि जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों में 1 जून से यात्री बस सेवा प्रारंभ हो जाएगी
कोरोनावायरस संक्रमण के चलते बीते करीब डेढ़ महीने से पूरे जिले की सारी व्यवस्था ठप पड़ गई थी यद्यपि इस दौरान यात्री बस का संचालन बंद नहीं हुआ था किंतु यात्रियों की संख्या पर्याप्त नहीं होने कारण यात्री बस सेवा भी बंद हो गया था और सभी यात्री बसों की चक्का थम गया था किंतु बीते दिनों से कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या में जिले में धीरे-धीरे न केवल कम हो रहा है बल्कि स्थितियों में सुधार भी उल्लेखनीय रूप से होने लगा है जिसके कारण से प्रशासन के द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है इस बात को ध्यान रखते हुए यात्री बस के संचालकों ने भी अपनी बस को प्रारंभ करने की मंशा बना ली है और इसी के चलते बस संचालकों ने 1 जून से जिले के विभिन्न मार्गो में यात्री बस को नियमित रूप से प्रारंभ करने की मंशा व्यक्त किया है इस संबंध में बेमेतरा के जय अंबे बस सर्विस के संचालक आनंद साहू एवं राम गोपाल साहू ने बताया कि कोरोनावायरस की स्थिति में लगातार सुधार आने लगी है जिसके कारण से अब विशेष रूप से बेमेतरा से थान खमरिया लोहारा के तरफ वाहन चलेगी इसके अलावा बेमेतरा से दुर्ग बेमेतरा से कवर्धा से रायपुर बेमेतरा से मुंगेली भाटापारा मार्ग सहित बालसमुंद मार्ग में भी यात्री बस सेवा प्रारंभ होने की संभावना है

यात्री बस किराया बढ़ाने की भी मांग

एक तरफ जहां यात्री को सुविधा देने के लिए बस संचालक यात्री बस का संचालन प्रारंभ करने का मंशा बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ते हुए महंगाई एवं डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने के कारण यात्री बस किराए में भी बढ़ाने की मांग बस यूनियन संचालकों के द्वारा किया जा चुका है इस संबंध में जानकारी के अनुसार बीते जुलाई 2018 में बसों का किराया में बढ़ोतरी हुई थी उस समय डीजल के किराया ₹67 था किंतु अब स्थिति में भारी परिवर्तन हो चुका है जहां एक ओर यात्री बस में के लिए उपयोग हो जाने वाले डीजल की कीमत लगभग पेट्रोल के कीमत के समकक्ष पहुंच चुका है वहीं दूसरी ओर यात्री बस वालों के पास केवल बस संचालन करने का अलावा कोई दूसरा दूसरा विकल्प नहीं बचा हुआ है जिससे उन्हें और अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनाया जा सके इसलिए बस संचालकों का शासन के पास वर्तमान बस किराया में 40 परसेंट की बढ़ोतरी करने की मांग किया गया है किंतु अभी तक इस संबंध में अधिकृत रूप से किसी भी तरह का कोई निर्णय शासन के द्वारा नहीं लिया गया है जानकारी के अनुसार इस संबंध में बस ऑनर्स फेडरेशन आफ छत्तीसगढ़ ने यात्री किराया बढ़ाने की मांग परिवहन विभाग से किया है इस के अलावा बस आनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने यात्री किराया बढ़ाने के साथ ही बीते मार्च 2020 से दिसम्बर 2021तक यात्री बस एवं स्कूल बसों में पूरी तरह से कर में छूट देने की मांग किया गया है साथ ही अग्रिम कर जमा की शर्तें को विलोपित करते हुए नान यूज़ की अवधि को समाप्त करने की भी मांग किया गया है

Leave a Reply